Author: प्रकाश कुमार यादव
बिल देखकर उठे सवाल-पंचायत में किसके इशारे पर चल रहा था भुगतान का खेल? पंचायत सचिव ने मानी गलती, अब जांच की आंच में पंचायत के रिकॉर्ड गजानंद कश्यप मैनपुर(गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायत खोखमा में पंचायत की वित्तीय व्यवस्था को लेकर ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पंचायत के कामकाज पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। उपसरपंच से जुड़े बिल और सामने आए दस्तावेजों ने भुगतान की पूरी प्रक्रिया को सवालों के घेरे में ला दिया है। मामला सिर्फ एक बिल का नहीं है। उपलब्ध दस्तावेजों को देखने पर बिल में दर्ज सामग्री, बताए जा रहे काम और भुगतान…
सरकारी फीस के बाद दस्तावेज लेखकों की मनमानी वसूली, अधिकारी-बाबू के नाम पर रकम मांगने के आरोप छुरा रजिस्ट्री कार्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल, अपंजीकृत दस्तावेज लेखकों के सक्रिय होने की भी शिकायत छुरा (गंगा प्रकाश)। जमीन खरीदना है तो पहले जमीन की कीमत, फिर स्टाम्प ड्यूटी और पंजीयन शुल्क… इसके बाद शुरू होता है रजिस्ट्री कार्यालय का खर्च। आरोप है कि सरकारी शुल्क चुकाने के बाद भी खरीदारों को दस्तावेज लेखन और ‘काम कराने’ के नाम पर अतिरिक्त रकम देनी पड़ रही है। छुरा रजिस्ट्री कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर सामने आ रही शिकायतों ने अब पूरी व्यवस्था की…
गीता शुक्ला उपाध्यक्ष, लीना दुबे महामंत्री और संगीता दीक्षित कोषाध्यक्ष नियुक्त छुरा (गंगा प्रकाश)। छुरा तहसील ब्राह्मण समाज की बैठक रविवार को मानस मंदिर प्रांगण में समाज अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी के निर्देशन में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ का गठन करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। समाज के महामंत्री वीरेंद्र पाण्डेय ने महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए पुष्पा विनोद तिवारी को अध्यक्ष, गीता शुक्ला को उपाध्यक्ष, लीना दुबे को महामंत्री तथा संगीता दीक्षित को कोषाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की जानकारी…
पदोन्नति, वरिष्ठता सूची, समयमान वेतनमान, एनपीएस राशि, पंचायत चुनाव मानदेय और विश्वविद्यालयीन परीक्षा अनुमति सहित कई मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला गरियाबंद के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष कुमेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लंबे समय से लंबित प्रशासनिक एवं सेवा संबंधी मामलों के कारण जिले के हजारों शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। यदि इन समस्याओं का समय पर निराकरण किया जाए तो शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और शिक्षा व्यवस्था भी…
अकलतरा के तरौद चौक के पास हादसा, टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार; घायलों को बिलासपुर किया गया रेफर सत्येन्द्र बंजारे जांजगीर-चांपा (गंगा प्रकाश)। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-49 (NH-49) पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दुर्घटना को अंजाम देने वाला अज्ञात ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, अकलतरा के तरौद चौक से करीब 100 मीटर आगे जांजगीर की ओर एक हीरो स्प्लेंडर…
ग्रामीणों ने रोजगार और मूलभूत सुविधाओं के वादे पूरे नहीं होने का लगाया आरोप, विधायक विक्रम मंडावी ने उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई यदिंद्रन नायर बीजापुर (गंगा प्रकाश)। बीजापुर-सुकमा सीमा पर स्थित ग्राम तुमलपाड़ में संचालित कथित गिट्टी क्रशर प्लांट और BRO (बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन) की सड़क निर्माण परियोजना को लेकर गंगा प्रकाश द्वारा प्रकाशित खोजी पड़ताल के बाद अब यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर सुर्खियों में आ गया है। पहले गंगा प्रकाश ने सड़क निर्माण कार्य, क्रशर प्लांट, गिट्टी के उपयोग, परियोजना स्थल पर सूचना बोर्ड नहीं होने, विभागीय निगरानी और निर्माण कार्य की पारदर्शिता पर कई…
भूषण सेठिया सुकमा (गंगा प्रकाश)। सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत इंजराम के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे स्थित एक किराना दुकान में जा घुसा। अचानक हुई इस घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हादसे में एक महिला और एक मासूम बच्ची घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर (क्रमांक CG13LA5311) तेज गति से आ रहा था। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते ट्रेलर सीधे सड़क किनारे स्थित किराना दुकान में जा घुसा। दुर्घटना के समय दुकान के…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
