Author: प्रकाश कुमार यादव

छुरा/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। सात महीने से गरियाबंद अंधेरे में : राज्य के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री का प्रभार जिस गरियाबंद जिले में है, वहीं पिछले सात माह से गरीबों को मिलने वाला केरोसिन ही सप्लाई नहीं हो रहा। ज़िले के आदिवासी अंचल छुरा विकासखंड समेत पूरे जिले के 158 गांवों के 1,10,235 लोग अब अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। बरसात में अघोषित बिजली कटौती के बीच ग्रामीणों के घरों में उजियाले का एकमात्र सहारा रहा लालटेन, चिमनी और भपका अब बुझ चुके हैं। हालात इतने खराब हैं कि रात के अंधेरे में सर्पदंश की घटनाएं आम हो गई हैं और…

Read More

शासन की लाखों की योजना धूल फांक रही, निजी अस्पतालों की चांदी – जनता का दर्द उभरकर सामने छुरा (गंगा प्रकाश)। शासन की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं को ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत अक्सर इन योजनाओं की पोल खोल देती है। ताज़ा उदाहरण है छुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। यहां पहली बार शासन ने सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध कराई, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को जांच के लिए दूर शहरों तक न जाना पड़े। लेकिन हकीकत यह है कि मशीन आए 3 से 4 माह हो चुके हैं और अब तक एक भी…

Read More

रायपुर और कनसिंघी की मिसालें सामने, नगर पंचायत की कार्यशैली पर उठा सबसे बड़ा सवाल छुरा (गंगा प्रकाश)। दान – यह शब्द भारतीय संस्कृति में सबसे पवित्र माना गया है। भूदान आंदोलन से लेकर व्यक्तिगत पहल तक, हमारे समाज में सैकड़ों उदाहरण हैं जहाँ लोगों ने अपनी मेहनत और पुश्तैनी ज़मीन को समाज के लिए अर्पित कर दिया। इन दान की गई ज़मीनों पर आज अस्पताल, छात्रावास और जनसेवा के केंद्र संचालित हैं।लेकिन छुरा नगर पंचायत का हाल इन परंपराओं को शर्मसार करता है। स्व. जुगरी बाई ध्रुव द्वारा वर्ष 1985 में जनकल्याण हेतु दान दी गई भूमि पर…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने और आम आदमी की जेब को राहत पहुंचाने वाले मोदी सरकार के जीएसटी सुधार अब असर दिखाने लगे हैं। केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय से न केवल घर बनाना सस्ता होगा, बल्कि घर चलाना भी आसान हो जाएगा। इसका सीधा फायदा हर तबके के उपभोक्ता से लेकर व्यापारी वर्ग तक को मिलेगा। छत्तीसगढ़ सराफा संघ के गरियाबंद जिला प्रमुख एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के पूर्व प्रदेश मंत्री अरेन्द्र पहाड़िया ने चर्चा में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में किए गए बड़े बदलावों से देश की खपत लगभग 6…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर नगर में रविवार को आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। किसान सेवा समिति एवं नगरवासियों की अगुवाई में मां शीतला मंदिर परिसर में क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और किसानों की उन्नत फसल की कामना के साथ खार पूजा का आयोजन भव्य तरीके से संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्र के विख्यात संत श्री गोवर्धन शरण महाराज जी ने मां शीतला के दरबार में पूजा-अर्चना कर पूरे क्षेत्र की खुशहाली और किसानों की धान की फसल को रोगमुक्त बनाए रखने का आशीर्वाद प्रदान किया। नौ कन्याओं का पूजन और कलश यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मछली की सब्जी न बनने पर बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट – इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात फिंगेश्वर थाना क्षेत्र से सामने आई है। ग्राम पंचायत बोड़की के आश्रित ग्राम जोगिडीपा में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की वजह इतनी मामूली है कि सुनकर हर कोई दंग रह गया—सिर्फ इसलिए कि मां ने मछली की सब्जी बनाने से इनकार कर दिया। मछली की सब्जी न बनने पर भड़का बेटा जानकारी के मुताबिक आरोपी बेटे कमलेश नंदे (35 वर्ष) और उसकी…

Read More

चांपा (गंगा प्रकाश)। 01 साल से फरार हत्यारे का इरादा – हत्या के प्रयास के मामले में पिछले एक साल से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा आरोपी आखिरकार चांपा पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। आरोपी इतना शातिर था कि गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस को देखते ही रायगढ़ में एक इमारत की पहली मंजिल से कूद पड़ा और भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम की सतर्कता और फुर्ती ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। कौन है आरोपी? गिरफ्तार आरोपी का नाम जगदीश कर्ष उर्फ कोली पिता अर्जुन लाल बरेठ (उम्र 25 वर्ष), निवासी तिलक नगर,…

Read More

छुरा (गंगा प्रकाश)। नगर में गणेशोत्सव की धूम चरम पर है और इसी कड़ी में गणेश विसर्जन पर्व की तैयारियों को लेकर छुरा स्थित विश्राम गृह में नगर की सभी गणेश समितियों की संयुक्त बैठक धूमधाम से सम्पन्न हुई। बैठक में गणेश विसर्जन शोभायात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। खासकर झांकियों की तैयारी, उनके रूट निर्धारण और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस रहा। बैठक में मौजूद सभी समिति सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि छुरा में हर साल की तरह इस बार भी गणेश विसर्जन का पर्व ऐतिहासिक और भव्य रूप में मनाया जाएगा। छुरा नगर ही नहीं बल्कि…

Read More

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में इस वर्ष भी शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, अनुशासन और गरिमामयी माहौल में मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में रंग-बिरंगे सजावट और सुसज्जित पंडाल के बीच आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अपने गुरुओं का अभिनंदन किया। डॉ. राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के द्वितीय राष्ट्रपति और महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर तिलक, चंदन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और भेंट अर्पित कर शिक्षकों…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में शनिवार, 6 सितंबर 2025 को श्री भूतेश्वर नाथ बाल संस्कार समिति के तत्वावधान में नगर एवं आसपास क्षेत्र के वरिष्ठ सेवा निवृत्त शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर के शिक्षाविदों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार की भावनात्मक उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। गरिमा से भरा मंच, विद्वानों की उपस्थिति कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नंदकुमार वर्मा (सेवानिवृत्त प्रधान पाठक गरियाबंद) और केसर कुमार निर्मलकर (सेवानिवृत्त प्रधान पाठक सढौली) मंच पर विराजमान रहे। विशेष अतिथियों में शिक्षा क्षेत्र की कई दिग्गज हस्तियां शामिल…

Read More