Author: प्रकाश कुमार यादव
छुरा (गंगा प्रकाश)। जिला गरियाबंद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। महज़ 14 वर्षीय जिज्ञासा की मौत ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रशिक्षु डॉक्टर की लापरवाही और ओवरडोज दवा ही इस मौत की असली वजह है। अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर कब तक स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाहियों की कीमत आम लोगों को अपनी जान देकर चुकानी होगी? क्या है पूरा मामला? वार्ड नं. 12, झूलेलाल पारा, छुरा निवासी जिज्ञासा (14 वर्ष) को 15 जुलाई 2025 की रात अचानक पेट दर्द, गैस,…
फुलझर, सरकड़ा और कुरूद पंचायत में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा — फर्जी बिलिंग से लाखों की निकासी, शिकायत के बाद भी विभाग चुप छुरा (गंगा प्रकाश)। “मेरी पंचायत” ऐप से खुला भ्रष्टाचार का काला खेल — देश की संसद में जब भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की कवायद तेज हो रही है और गृहमंत्री “ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा” के नारे को कानून का रूप देने की तैयारी कर रहे हैं, उसी समय छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक की पंचायतें भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बनी हुई हैं। ग्राम पंचायत फुलझर, सरकड़ा और कुरूद के सचिवों…
करप्ट अधिकारी अजय कुमार खरे का खेल! किसान हितैषी योजना में करोड़ों का घोटाला, घटिया निर्माण से फूटा भ्रष्टाचार का बुलबुला, पिथौरा जल संसाधन उपसंभाग बना लूट का अड्डा महासमुंद/रायपुर(गंगा प्रकाश)। नहर में दरार नहीं, सिस्टम में दरार – छत्तीसगढ़ का जल संसाधन विभाग एक बार फिर कटघरे में है। विभाग जिसके जिम्मे किसानों को सिंचाई की सुविधा पहुंचाना है, वही विभाग भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का गढ़ बन चुका है। महासमुंद परियोजना अंतर्गत पिथौरा जल संसाधन उपसंभाग में चल रहा माइनर नाली नहर सीसी लाईनिंग कार्य भ्रष्टाचार की ऐसी पोल खोल रहा है, जिससे साफ हो गया है कि सरकारी…
गरियाबंद/धमतरी (गंगा प्रकाश)। उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व की एंटी पोंचिंग टीम ने शनिवार देर रात वन माफियाओं की कमर तोड़ने वाली सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने ओडिशा के सोनपुर ज़िले में दबिश देकर सागौन तस्करी के जाल का पर्दाफाश कर दिया। छापेमारी की बड़ी कार्रवाई सूत्रों के मुताबिक, विशेष गुप्त सूचना पर गठित टीम ने सोनपुर ज़िले के 6 घरों पर एक साथ दबिश दी। छापेमारी में टीम को भारी मात्रा में लकड़ी व फर्नीचर का अवैध भंडार मिला। करीब 10 लाख रुपए मूल्य की कीमती सागौन लकड़ी,10 लाख की कीमत के 2 पिकअप वाहन,तस्करी से तैयार सागौन…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर जल संसाधन विभाग में करोड़ों का खेल –किसानों के पसीने से सींचे जाने वाले खेतों तक पानी पहुँचाने वाली नहरों में इस बार पानी नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की गहरी धाराएँ बह रही हैं। फिंगेश्वर जल संसाधन विभाग पर गंभीर आरोप लगे हैं कि कागजों में नहरों की मरम्मत पूरी कर दी गई, लेकिन जमीन पर एक गड्ढा भी नहीं भरा गया। नतीजा – किसानों को पानी नहीं, सिर्फ भ्रष्टाचार का जख्म मिला। किसानों का बड़ा खुलासा ग्राम रोबा, पेंड्रा, भसेरा, पाली, फूलकर्रा, सिर्रीकला और पसौद के किसानों ने बताया कि जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बिना…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।सुहागिनों ने रखा ,निर्जला व्रत पति की दीर्घायु की कामना : भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया। छत्तीसगढ़ की धरती मंगलवार को तीजा (हरितालिका तीज) के उल्लास और भक्ति से सराबोर रही। गरियाबंद जिला मुख्यालय के पुराना मंगल बाजार में आयोजित पारंपरिक कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की। सुहागिनों ने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना की, वहीं युवतियों ने मनपसंद वर की प्राप्ति का आशीर्वाद माँगा। पूरा नगर आस्था और लोकसंस्कृति के सुरों से गूंज उठा। करुँ भात से निर्जला तपस्या तक इस कठिन व्रत की शुरुआत एक दिन पहले करुँ…
रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की रात धरमजयगढ़ वनमंडल के लैलूंगा रेंज से निकला 27 हाथियों का विशाल दल बैगिनझरिया गांव में जा धमका। रातभर हाथियों के हमले से गांव में अफरातफरी मची रही। ग्रामीण भय से घरों से निकलकर सुरक्षित जगहों पर भागे, वहीं जंगली दानवों ने तीन कच्चे मकानों को ध्वस्त कर दिया और नौ किसानों की मेहनत से लहलहा रही फसल को पलभर में बर्बाद कर दिया। धान के बोरे चट कर गए हाथी, घरेलू सामान भी तोड़ा गांव पहुंचे हाथियों ने सबसे पहले…
दंतेवाड़ा/रायपुर (गंगा प्रकाश)। नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ा भ्रष्टाचार कांडसामने आया है। आदिवासी विकास विभाग में पिछले 5 वर्षों से नियमों को ताक पर रखकर जिला खनिज न्यास (DMF) की 18 करोड़ से अधिक राशि का दुरुपयोग किया गया। फर्जी टेंडर और कागजी विज्ञापन के जरिए किए गए इस खेल में विभाग के तत्कालीन दो सहायक आयुक्तों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि एक बाबू अभी भी फरार है। रविवार देर रात हुई इस कार्रवाई में डॉ. आनंद जी सिंह को जगदलपुर से और के.एस. मसराम को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, विभागीय लिपिक संजय कोडोपी अब…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।फिंगेश्वर में अवैध रेत खनन पर गिरी गाज : जिले में अवैध रेत खनन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफ़ियाओं को कड़ा संदेश दिया है। कलेक्टर बी.एस. उइके के सख़्त निर्देश पर मंगलवार को खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बिदोरा सूखा नदी इलाके में दबिश दी। यहां लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिल रही थी। छापेमारी के दौरान मौके पर ही SANY कंपनी की चेन मशीन (एक्सकेवेटर) बरामद की गई, जो बड़े पैमाने पर अवैध खनन में उपयोग की जा रही थी। टीम ने मशीन को…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। विकास की तमाम बातों और योजनाओं के बीच ज़िले की अमाडं ग्राम पंचायत की हकीकत बेहद चौंकाने वाली है। यहां के ग्रामीण आज भी सबसे बुनियादी सुविधा – पुल और पुलिया– से वंचित हैं। नतीजा यह है कि बरसात शुरू होते ही पूरा इलाका तालाब में बदल जाता है और लोगों की ज़िंदगी थम सी जाती है। बच्चों से लेकर मरीज तक परेशान बरसात के दिनों में हालात इतने बदतर हो जाते हैं कि बच्चों को स्कूल भेजना किसी जोखिम भरे सफ़र से कम नहीं होता। बीमार या गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाना तो मानो ग्रामीणों…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
