मैनपुर क्षेत्र में सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; समय रहते बरामदगी से टला बड़ा खतरा
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। नक्सल प्रभावित मैनपुर क्षेत्र के डडईपानी जंगल में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक परित्यक्त डम्प बरामद किया है। डम्प से 4 किलो का प्रेशर आईईडी और 5 किलो का कुकर आईईडी समेत हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह सामग्री जवानों और ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से रखी गई हो सकती थी।
जानकारी के अनुसार विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर सीआरपीएफ की 65वीं वाहिनी और छत्तीसगढ़ पुलिस ने 11 जून को संयुक्त सर्च अभियान शुरू किया था। तलाशी के दौरान 12 जून को डडईपानी जंगल में एक संदिग्ध स्थान की पहचान की गई। जांच के लिए बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) को बुलाया गया, जिसने मौके पर डम्प में विस्फोटक सामग्री होने की पुष्टि की।

सुरक्षा बलों ने डम्प से 4 किलोग्राम का प्रेशर आईईडी, 5 किलोग्राम का कुकर आईईडी, एक भरमार रायफल, यूबीजीएल राउंड, रायफल मैगजीन, कमर्शियल कोडेक्स वायर, गन पाउडर, पटाखे, दवाइयां और दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री बरामद की है।
अपराध जांच में तकनीक का बढ़ा दायरा: गरियाबंद के विवेचकों को फिंगर प्रिंट और NAFIS का विशेष प्रशिक्षण
अधिकारियों के मुताबिक बरामद आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री बड़ी घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल की जा सकती थी। समय रहते डम्प की बरामदगी से एक संभावित नक्सली साजिश विफल हो गई। जब्त सामग्री को सुरक्षा मानकों के तहत निष्क्रिय कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि गरियाबंद जिले में लगातार चलाए जा रहे अभियान के कारण नक्सलियों की गतिविधियां काफी हद तक सीमित हुई हैं। जंगलों में छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटकों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्कूली बच्चों ने दिया नशामुक्ति और यातायात जागरूकता का संदेश
क्या-क्या मिला डम्प से
सुरक्षा बलों द्वारा बरामद सामग्री में लगभग 4 किलोग्राम का प्रेशर आईईडी, 5 किलोग्राम का कुकर आईईडी, एक भरमार रायफल, यूबीजीएल राउंड, रायफल मैगजीन, कमर्शियल कोडेक्स वायर, गन पाउडर, पटाखे, दवाइयां तथा दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री शामिल है।




