छुरा (गंगा प्रकाश)। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में थाना छुरा क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बीट क्रमांक-04 अंतर्गत ग्राम पंचायत नयापारा कोसमी, कोसमी एवं ग्राम जलकीपानी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी टीकाराम ध्रुव, प्रधान आरक्षक परमेश्वर ध्रुव तथा आरक्षक रूपेश जायसवाल ने ग्रामीणों और युवाओं से सीधे संवाद किया।

पुलिस टीम ने गांवों में पहुंचकर बेरोजगार युवक-युवतियों की जानकारी एकत्रित की तथा उनकी शिक्षा, कौशल और रोजगार संबंधी आवश्यकताओं के बारे में चर्चा की। इस दौरान युवाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वरोजगार योजनाओं और विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों के माध्यम से युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

वन भूमि पर चला सख्त अभियान : 17 अतिक्रमणकारी बेदखल, 21.118 हेक्टेयर भूमि हुई कब्जा मुक्त

कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों के प्रति भी विशेष जागरूकता फैलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, बैंकिंग धोखाधड़ी, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया के दुरुपयोग तथा साइबर फ्रॉड के नए तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों को समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और संदिग्ध कॉल या लिंक से सतर्क रहें।

पुलिस टीम ने बताया कि आज साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और थोड़ी सी लापरवाही आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। ऐसे मामलों में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाना से संपर्क करने की सलाह दी गई। साथ ही महिलाओं, विद्यार्थियों और युवाओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।

गांव-गांव पहुंच रही पुलिस, बेरोजगार युवाओं को बताया रोजगार और स्वरोजगार का रास्ता

ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव स्तर पर पहुंचकर दी जा रही जानकारी से लोगों में जागरूकता बढ़ रही है और युवाओं को रोजगार संबंधी नई संभावनाओं की जानकारी मिल रही है। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से कानून व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक बुराइयों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version