फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। समीपथ्य ग्राम रोबा में 31 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय श्री रामचरित मानस गान महोत्सव का शानदार आगाज हुआ सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भजन कीर्तन के साथ गांव का भ्रमण कर मानस गान स्थल पर कलशों की पूजा अर्चना कर स्थापना की मानस परिवार एवं ग्रामवासियों के सहयोग से 1,2 एवं 3 अप्रैल को प्रतिदिन 9 मंडलियों का एक प्रकार कुल 27 मंडलियों का प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से रात 12:00 बजे रात तक अनवरत रामचरित मानस गान का पाठ किया जावेगा आयोजन समिति ने रामायण प्रेमियों श्रद्धालुओं एवं अंचल वासियों से कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्यर्जन करने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some
