फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिले में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को मतदाताओं ने कोई तज्जबो नहीं दी। गरियाबंद एवं राजिम में तो राजिम विधानसभा के अनेकानेक वरिष्ठ नेता गायब थे। मात्र बाहरी नेताओं के भरोसे अगर भाजपा समझती है कि वह यहां कांग्रेस को टक्कर देने की भी स्थिति में नहीं है। जीत तो यहां भाजपा के लिए दिवास्वप्न बनकर रह जावेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भावसिंग साहू ने भाजपा के परिवर्तन यात्रा और चुनावी सभा के लिए गरियाबंद जिला आए 3-3 केन्द्रीय मंत्रियों के दौरे पर तंज कसते हुए कहा है कि अपनी विश्वसनीय खत्म हो जाने के बाद अब छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता नए नए केन्द्रीय मंत्रियों को बुलाकर उनसे लगातार झूठ बुलवाने का काम कर रहे है। केन्द्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बेरोजगारी और अपराध के गलत आंकडे प्रस्तुत कर छत्तीसगढ़ की जनता को अपमानित किया। श्री साहू ने कहा कि वादाखिलाफी भाजपा राष्ट्रीय चरित्र है अपराध में नंबर वन भाजपा शासित राज्य है छत्तीसगढ़ तो 18 वें क्रम पर है भूपेश सरकार में अपराध लगातार नियंत्रित हुए है और सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य तो छत्तीसगढ़ है। श्री साहू ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री यह भूल गए कि रमन सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर 22.2 प्रतिशत हुआ करता था जो भूपेश सरकार आने के बाद लगातार कम हुआ है। विगत 1 साल से छत्तीसगढ़ देश भर में सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य है आधा फीसदी से भी कम बेरोजगारी दर है छत्तीसगढ़ की। लेकिन दलिय चाटुकारिता में देश के केन्द्रीय मंत्री बेशर्मी से झूठ बोलकर छत्तीसगढ़ की जनता को अपमानित कर रहे है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भावसिंग साहू ने कहा कि भूपेश पर भरोसे की सरकार के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के सारे पैतरे नाकाम हो चुके है।
भाजपा का परिवर्तन यात्रा केवल बाहरी नेताओं के भरोसे, न स्थानीय नेता है न ही कार्यकर्ता – भावसिंग साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



