Author: प्रकाश कुमार यादव
सरपंच संघ, सचिव संघ और कर्मचारियों ने मंच साझा कर दिया भरोसे का संदेश छुरा (गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत छुरा इन दिनों केवल स्थानीय प्रशासन का कार्यालय भर नहीं, बल्कि पूरे गरियाबंद जिले की राजनीति और पंचायत व्यवस्था का केंद्र बिंदु बन चुकी है। प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सतीष चन्द्रवंशी को लेकर उठे आरोपों के बीच गुरुवार को जनपद पंचायत कार्यालय परिसर उस समय ऐतिहासिक दृश्य का गवाह बना, जब सरपंच संघ, सचिव संघ और जनपद पंचायत के लगभग समस्त अधिकारी-कर्मचारी एक मंच पर आकर उनके समर्थन में खुलकर सामने आए। यह केवल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं थी, बल्कि…
बैठक छोड़ भड़के जनप्रतिनिधि, तो प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीरा ठाकुर ने किया खुला बचाव छुरा (गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत छुरा में प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सतीष चन्द्रवंशी को लेकर सियासी और प्रशासनिक संग्राम छिड़ गया है। सामान्य प्रशासन समिति की बैठक के दौरान जनपद उपाध्यक्ष कुलेश्वर सोनवानी सहित कई जनपद सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए सीईओ पर गंभीर आरोप लगाए, वहीं प्रकाशित खबरों के बाद जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। बैठक छोड़कर फूट पड़ा आक्रोश सामान्य प्रशासन समिति की बैठक के बीच जनपद उपाध्यक्ष…
बैठक छोड़कर बाहर आए उपाध्यक्ष व सभापति, लगाए भ्रष्टाचार और आदेश अवहेलना के संगीन आरोप छुरा (गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत छुरा की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक मंगलवार को अचानक “सिस्टम बनाम सत्ता” की तस्वीर में बदल गई। बैठक के बीच ही जनपद उपाध्यक्ष कुलेश्वर सोनवानी, सभापतियों और कई जनपद सदस्यों ने प्रभारी सीईओ सतीष चन्द्रवंशी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया और खुलेआम उनके हटाए जाने की मांग कर दी। बैठक से बाहर निकलते ही जनप्रतिनिधियों ने मीडिया को घेरते हुए आरोपों की झड़ी लगा दी। उपाध्यक्ष कुलेश्वर सोनवानी ने कहा,दस महीने में जनपद पंचायत की…
संगठन विस्तार, चुनाव, अनुशासन, कानूनी सुरक्षा और पत्रकार एकता पर बना ठोस रोडमैप ग्राम से शहर तक पत्रकारों को जोड़ने का संकल्प, आजीवन सदस्यता अभियान की भव्य शुरुआत रायपुर (गंगा प्रकाश)। पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की वार्षिक प्रांतीय बैठक राजधानी रायपुर स्थित सालेम हॉस्टल में अत्यंत भव्य, अनुशासित और ऊर्जा से ओतप्रोत वातावरण में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों से पहुंचे कार्यकारिणी पदाधिकारी, जिला प्रतिनिधि, वरिष्ठ पत्रकार, युवा मीडियाकर्मी तथा ग्रामीण अंचलों से आए पत्रकारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव…
बीस वर्षों से बंद पड़ी दुकानें, करोड़ों की सरकारी संपत्ति बन रही खंडहर छुरा (गंगा प्रकाश)। छुरा नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित अटल व्यावसायिक परिसर आज विकास की उम्मीद नहीं, बल्कि प्रशासनिक असफलता की मिसाल बनता जा रहा है। लगभग बीस वर्ष पूर्व स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और नगर पंचायत की आय बढ़ाने के उद्देश्य से निर्मित यह परिसर वर्षों से बंद पड़ा है। हालत यह है कि परिसर की 25 में से एक भी दुकान अब तक आबंटित नहीं हो सकी है। परिणामस्वरूप नगर पंचायत को हर साल लाखों रुपये के संभावित राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा…
कुछ लोग सिर्फ रिश्ते नहीं होते, वो पूरा घर होते हैं। हमारी अपनी कोख की बेटी भी कुछ ऐसी ही थी। वह केवल बेटी नहीं थी, वह माँ-पापा की मुस्कान थी, उनके चेहरे की वो रौशनी जो बिना कहे थकान मिटा देती थी। वह भाई की ढाल थी — ऐसी ढाल जो सामने खड़ी होकर हर दर्द, हर आघात और हर मुश्किल को पहले अपने सीने पर ले लेती थी। उसे किसी से पूछने की ज़रूरत नहीं पड़ती थी कि घर में कौन उदास है, कौन परेशान है। उसकी आँखों में ऐसी समझ थी जो शब्दों से पहले हालात पढ़ लेती…
प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के निर्देश पर गरियाबंद में हुई बैठक, सभी ब्लॉकों में चरणबद्ध प्रदर्शन का निर्णय गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। जिला महिला कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक जिला गरियाबंद में आयोजित की गई। यह बैठक महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम के दिशा-निर्देश पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मंजू ध्रुव के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। https://gangaprakash.com/cg-mother-wife-and-children-together-murdered-the-father बैठक में महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव श्रीमती श्रद्धा ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही जिले के सभी ब्लॉकों से महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं अध्यक्ष बड़ी संख्या में शामिल हुए। गरियाबंद ब्लॉक से श्रीमती सुरेखा नागेश, फिंगेश्वर ब्लॉक…
छुरा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखंड छुरा में शासकीय शिक्षा व्यवस्था की हालत लगातार चिंताजनक होती जा रही है। सरकारी नियमों और शासनादेशों को ताक पर रखकर कई स्कूलों में मनमाने ढंग से शाला संचालन की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन अब डूमरडीह प्राथमिक शाला का मामला व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है। छुरा विकासखंड मुख्यालय से लगभग छह किलोमीटर दूर स्थित ग्राम डूमरडीह की शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक संतोषी टांडे पर आरोप है कि वे वर्षों से शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी का पालन नहीं कर रहीं। जहां प्रदेश भर के शासकीय…
रायपुर (गंगा प्रकाश)। आज पूरे देश में सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी की 359वीं जयंती प्रकाश पर्व के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर के गुरुद्वारों में विशेष दीवान, गुरुबाणी पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जहां रागी जत्थे ने मधुर गुरुबाणी गायन से संगत को निहाल किया। इसी कड़ी में ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन एवं टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने आज सुबह अपने परिवार सहित रायपुर स्थित पंडरी गुरुद्वारे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर मत्था टेककर देश व प्रदेशवासियों…
2025 के सैकड़ों मामलों पर चुप्पी, 2026 के जश्न में प्रशासन मग्न छुरा/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना—जिसे गरीब, बेघर और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों के लिए एक सुरक्षित छत का भरोसा माना जाता है—गरियाबंद जिले के छुरा जनपद में गंभीर अनियमितताओं, कथित संरक्षण और जवाबदेही के अभाव का प्रतीक बनती जा रही है। वर्ष 2025 के दौरान सामने आए सैकड़ों प्रकरण, मीडिया में प्रकाशित खबरें, ग्रामीणों की शिकायतें और RTI आवेदन—सब मिलकर एक ही सवाल खड़ा करते हैं: जब गड़बड़ी सामने है, तो कार्रवाई क्यों नहीं? इस पूरी तस्वीर के केंद्र में ग्राम पंचायत रसेला को रखा…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
