Author: प्रकाश कुमार यादव

स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर डीईओ ने जारी किया आदेश, तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद ने स्कूल शिक्षा विभाग एवं लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशों के पालन में विभिन्न कार्यालयों में वर्षों से संलग्न 17 शिक्षक एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से उनकी मूल पदस्थापना संस्था में कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश 7 जुलाई 2026 को जारी किया गया। गरियाबंद में डॉ. चरणदास महंत का भाजपा सरकार पर तीखा हमला जारी आदेश के अनुसार लोक शिक्षण संचालनालय, इंद्रावती भवन, नया रायपुर के पत्र क्रमांक N-123/445 दिनांक 25…

Read More

बरसात में तो पक्षी का घोंसला भी नहीं उजाड़ा जाता, गरीबों के घर तोड़ना अमानवीय; संगठन मजबूती पर कार्यकर्ताओं से किया मंथन गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत मंगलवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा के नेतृत्व में तिरंगा चौक पर आतिशबाजी, फूल-मालाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोरदार नारों के बीच उनका भव्य स्वागत किया। दौरे के दौरान डॉ. महंत ने कांग्रेस संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति तथा जिले के समसामयिक मुद्दों पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत…

Read More

ग्राम गिरसुल के होनहार छात्र ने मेहनत और लगन से रचा सफलता का इतिहास, सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग में खुशी का माहौल गजानंद कश्यप देवभोग (गंगा प्रकाश)। विकासखंड देवभोग के ग्राम गिरसुल के प्रतिभाशाली छात्र तन्मय कश्यप ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। तन्मय की इस उल्लेखनीय सफलता से ग्राम गिरसुल, सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग, कश्यप समाज तथा पूरे गरियाबंद जिले में हर्ष का माहौल है। दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग ने संरक्षण में लिया सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग के मेधावी छात्र…

Read More

रात्रि गश्त के दौरान जनपद सदस्य की सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई गजानंद कश्यप देवभोग(गंगा प्रकाश)। वन्यजीव संरक्षण की दिशा में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। वन परिक्षेत्र इंदागांव (देवभोग) अंतर्गत ग्राम बजाड़ी में एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन मिलने पर वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर संरक्षण में ले लिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक दुर्लभ एवं संरक्षित वन्यजीव को सुरक्षित बचाया जा सका। जानकारी के अनुसार 06 जुलाई 2026 की रात्रि ग्राम बजाड़ी के जनपद सदस्य सुभाष यादव ने गांव में पैंगोलिन दिखाई देने की सूचना वन विभाग…

Read More

जरगांव-मडेली मार्ग पर सड़क और पुलिया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई छुरा (गंगा प्रकाश)। प्रदेश में मानसून की पहली तेज बारिश ने एक बार फिर सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी है। छुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जरगांव से मडेली को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्माणाधीन सड़क एवं पुलिया पहली ही बारिश का दबाव नहीं झेल सकी। बारिश के बाद सड़क के कई हिस्सों में भारी कटाव हो गया, जबकि पुलिया के दोनों ओर किया गया मिट्टी का भराव बह जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता…

Read More

अधिक से अधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़कर स्वयंसेवा, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने पर दिया जोर गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में माई भारत (मेरा युवा भारत) पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन, व्यापक प्रचार-प्रसार एवं युवाओं के अधिकाधिक पंजीयन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में माई भारत पोर्टल की अवधारणा, उद्देश्य, युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों तथा जिले में पंजीयन की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कलेक्टर श्री उइके ने एप लांच किया। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों को…

Read More

पोर्टल में शिकायत निपटी, लेकिन 11 केवी बिजली लाइन आज भी वहीं; सुशासन तिहार, जनदर्शन और हेल्पलाइन के बाद भी नहीं बदली तस्वीर छुरा(गंगा प्रकाश)। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सुशासन तिहार के जरिए आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के दावों पर छुरा नगर पंचायत क्षेत्र से गंभीर सवाल उठे हैं। स्थानीय शिकायतकर्ता का आरोप है कि सरकारी पोर्टल पर शिकायतों का निराकरण दिखा दिया जाता है, जबकि जमीनी स्तर पर वर्षों पुरानी समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। मामला छुरा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 का है, जहां आबादी के…

Read More

वर्षों से जिला मुख्यालय और शिक्षा कार्यालयों में जमे शिक्षकों-कर्मचारियों को तत्काल कार्यमुक्त करने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के शिक्षा विभाग में वर्षों से चले आ रहे संलग्नीकरण (अटैचमेंट) के मुद्दे ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिला शिक्षा कार्यालय, समग्र शिक्षा कार्यालय तथा जिले के सभी विकासखंड शिक्षा कार्यालयों में वर्षों से संलग्न शिक्षकों एवं कर्मचारियों को तत्काल उनके मूल पदस्थापना स्थल पर वापस भेजने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि लोक…

Read More

सरकार स्कूलों में मना रही शाला प्रवेशोत्सव, लेकिन बीजापुर के इस स्कूल में बच्चे पढ़ेंगे या खतरे से लड़ेंगे? जलभराव और जर्जर भवन ने बढ़ाई अभिभावकों की चिंता, DEO बोले—10 दिन का समय दीजिए, पूरे मामले को संज्ञान में लूंगा यदिन्द्रन नायर बीजापुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ सरकार इन दिनों पूरे प्रदेश में शाला प्रवेशोत्सव के माध्यम से शिक्षा को जन-आंदोलन का रूप देने में जुटी है। स्कूलों में नए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री, मंत्री, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और उज्ज्वल भविष्य का संदेश दे रहे हैं।…

Read More

छुरा (गंगा प्रकाश)। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत कनसिंघी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल अपनी पुलिस टीम के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं को नवीन कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, पॉक्सो अधिनियम, समाधान एवं अभिव्यक्ति ऐप तथा नशामुक्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते…

Read More