Author: प्रकाश कुमार यादव
मैनपुर/गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के मैनपुरकला ग्राम पंचायत क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा निर्मित नव-निर्मित पुल अब सवालों के घेरे में आ गया है। ग्रामीणों और किसानों का आरोप है कि जिस पुल का निर्माण कुछ माह पहले ही पूरा हुआ है, उसमें अब दरारें दिखाई देने लगी हैं। हैरानी की बात यह है कि पुल का अभी तक विधिवत लोकार्पण अथवा शिलान्यास संबंधी जानकारी भी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई है। मैनपुरकला ग्राम पंचायत मैनपुर विकासखंड के अंतर्गत आता है। छह महीने में ही दिखने लगीं दरारें ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण को अभी लगभग…
छुरा (गंगा प्रकाश)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत छुरा द्वारा शासकीय बालक आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम व्यवस्थागत कमियों और अपेक्षित जनसहभागिता नहीं मिलने के कारण चर्चा का विषय बना रहा। निर्धारित समय सुबह 6 बजे के बाद भी आयोजन स्थल पर तैयारियां अधूरी दिखाई दीं, जिससे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह 6:15 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर योग दिवस से संबंधित फ्लेक्स नहीं लगाया जा सका था और प्रतिभागियों के लिए पर्याप्त संख्या में योग मेट भी उपलब्ध नहीं थे। योग विशेषज्ञों के अनुसार योगाभ्यास का…
राजनांदगांव/दुर्ग (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक आदिवासी परिवार ने जमीन हड़पने, धमकी देने और कथित अपहरण जैसे आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और समाज के लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम छुरिया डोंगरी (कैशो खैरी), थाना गेंडाटोला, तहसील छुरिया निवासी महेश मंडावी, जो पूर्व में ग्राम सरपंच भी रह चुके हैं और वर्तमान में उनकी बहू सरपंच है, कुछ वर्षों पूर्व रोजगार की तलाश में दुर्ग गए थे। वहां वे आरटीओ उड़नदस्ता कार्यालय में कार्यरत रहे। आरोप…
मैनपुर (गंगा प्रकाश)। ग्राम छैला की एक जमीन का मामला अब राजस्व, जल संसाधन और पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच का विषय बनता जा रहा है। खसरा नंबर 298 की 1.90 हेक्टेयर भूमि वर्ष 1980 से राजस्व रिकॉर्ड में अंकुर पिता दुकालू (गोंड) के नाम दर्ज है, लेकिन वर्ष 2016 में जारी नई ऋण पुस्तिका के बाद रिकॉर्ड में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनसे पूरे प्रकरण पर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि राजस्व अभिलेखों में चार दशक से अधिक समय तक अंकुर पिता दुकालू का नाम दर्ज रहा, तो फिर भूमि से…
छुरा (गंगा प्रकाश)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छुरा थाना परिसर में खाकी वर्दी ने योग के माध्यम से स्वास्थ्य और अनुशासन का अनूठा संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी दैनिक जिम्मेदारियों से समय निकालकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य मिथलेश सिंह ने किया। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियां बताईं तथा योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में समाजसेवी शीतल ध्रुव की विशेष उपस्थिति रही। इस्लामी नववर्ष पर मुस्लिम समाज ने लगाई सबील, इमाम हुसैन की कुर्बानी को किया याद…
छुरा (गंगा प्रकाश)। इस्लामी नववर्ष हिजरी 1448 के आगमन पर छुरा नगर में मुस्लिम समाज के युवाओं एवं समाजसेवियों द्वारा सबील लगाकर राहगीरों और आम नागरिकों को शीतल पेय एवं शरबत वितरित किया गया। इस अवसर पर लोगों को नए इस्लामी वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए भाईचारे, प्रेम और मानव सेवा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के युवाओं ने भाग लिया और नगर के विभिन्न स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों को शरबत पिलाकर सेवा भावना का परिचय दिया। मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इस्लामी नववर्ष केवल नए साल का उत्सव नहीं, बल्कि त्याग, बलिदान,…
गरियाबंद पुलिस और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई, 8,770 रुपये नकद व ताश की गड्डी जब्त गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना गरियाबंद पुलिस एवं स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम आमदी स्थित उप जेल के पीछे चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारकर 8 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी राशि और ताश की गड्डी भी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 जून 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग को तकनीकी रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने शनिवार को ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत विशेष समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले के सभी थाना एवं चौकी स्तर के विवेचकों को लंबित गुमशुदगी मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही ई-साक्ष्य पोर्टल, समाधान ऐप, मेडलैपर और ई-प्रॉसिक्यूशन जैसी आधुनिक डिजिटल प्रणालियों का विस्तृत प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले में दर्ज गुमशुदा व्यक्तियों से संबंधित प्रकरणों की एक-एक कर समीक्षा की।…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले तीन दिनों के भीतर 8 हाईवा ट्रकों को जब्त किया है। पुलिस ने धमतरी और पोखरा रोड की ओर से अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे वाहनों को पकड़कर थाना परिसर में खड़ा कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले भर में अवैध खनिज परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में थाना राजिम पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया…
गरियाबंद/मैनपुर (गंगा प्रकाश)। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम नागरिकों की सहायता में भी गरियाबंद पुलिस लगातार संवेदनशील भूमिका निभा रही है। इसका एक सराहनीय उदाहरण मैनपुर थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां पुलिस टीम ने एक महिला की गुम हुई चांदी की करधन को महज 20 मिनट के भीतर खोजकर उसे सुरक्षित वापस सौंप दिया। जंगल में बन रही थी महुआ शराब, पुलिस ने 14 लीटर के साथ आरोपी को दबोचा जानकारी के अनुसार गौरघाट निवासी श्रीमती डोगेश ध्रुव अपने घर लौट रही थीं। इस दौरान मैनपुर बस स्टैंड के पास उनकी चांदी की करधन कहीं गिरकर गुम हो गई।…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
