Author: प्रकाश कुमार यादव

छुरा में वैध मुरम खदान नहीं तो पिपराही से शासकीय सड़क तक कैसे पहुंची मुरम? टेंडर, कार्यादेश और बिल पर सवाल; पत्रकार पर 20 हजार मांगने का आरोप लगाने को लेकर भी विवाद छुरा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के छुरा राजस्व क्षेत्र में मुरम खनन और शासकीय सड़क कार्य में उसके उपयोग को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। छुरा से कोसमबूढ़ा जाने वाले पीडब्ल्यूडी मार्ग के किनारे सोल्डर में मुरम बिछाने का कार्य किया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार उक्त कार्य में पिपराही क्षेत्र से मुरम लाकर सड़क किनारे बिछाई जा रही है। ऐसे में सवाल यह…

Read More

मुक्तांजलि वाहन के लिए 2-3 घंटे इंतजार करते रहे परिजन, निजी वाहन भी नहीं मिला तो बल्ली के सहारे शव लेकर पैदल निकले मैनपुर (गंगा प्रकाश)। मैनपुर क्षेत्र से सामने आई एक दर्दनाक तस्वीर ने दूरस्थ आदिवासी अंचल में स्वास्थ्य एवं शव परिवहन व्यवस्था की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पांच दिनों से लापता कमार जनजाति के बुजुर्ग सुमेर सिंह का शव बरडुला के जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। लंबे समय से बुजुर्ग की तलाश में जुटे परिजनों ने शव की पहचान की, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस…

Read More

मदनपुर आदिवासी छात्रावास में 19 सितंबर की घटना, खाना बना रहे कक्षा 9वीं के दो नाबालिग छात्र घायल एक के माथे-सिर में चोट, दूसरे का हाथ झुलसा; जिला अस्पताल में उपचार के बाद परिजन ले गए घर, छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के विकासखंड गरियाबंद अंतर्गत मदनपुर स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास में 19 सितंबर को खाना बनाने के दौरान प्रेशर कुकर ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है। हादसे में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत दो नाबालिग छात्र घायल हो गए। एक छात्र के माथे/सिर में चोट आई, जबकि दूसरे छात्र के हाथ…

Read More

गणेश विसर्जन की झांकी देखने पहुंचे स्कूली छात्रों को पुलिस ने बनाया आरोपी? सहायक आयुक्त न्यायालय से करानी पड़ी जमानत परिजनों का दावा—बच्चे केवल झांकी देखने पहुंचे थे; पुलिस कार्रवाई के बाद परिवारों में दहशत, 28 सितंबर की रात की कार्रवाई को लेकर उठ रहे कई सवाल रायपुर/गोलबाजार (गंगा प्रकाश)। गणेश विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सख्ती के बीच गोलबाजार थाना क्षेत्र में हुई कथित कार्रवाई अब कई सवालों के घेरे में आती दिखाई दे रही है। दूर-दराज क्षेत्रों से गणेश विसर्जन की झांकियां देखने और कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कुछ स्कूली छात्रों को…

Read More

फिंगेश्वर में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से विधायक रोहित साहू ने किया सीधा संवाद, अधिकारियों को समय-सीमा में समस्याओं के निराकरण के निर्देश गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने और स्थानीय समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जनपद पंचायत फिंगेश्वर के सभाकक्ष में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न मांगों और समस्याओं पर चर्चा हुई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर में उस समय…

Read More

पीएम श्री अकलवारा स्कूल में बिल-वाउचर गड़बड़ी की शिकायत पर जांच दल गठित प्रकाशित खबर के बाद उच्च कार्यालय के निर्देश पर बीईओ ने बनाई जांच टीम, सामग्री खरीदी, पेंटिंग, वाहन किराया और खाद्य सामग्री के भुगतान होंगे जांच के दायरे में छुरा (गंगा प्रकाश)। विकासखंड छुरा के ग्राम अकलवारा स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में विभिन्न सामग्रियों की खरीदी एवं भुगतान से जुड़े बिल-वाउचर को लेकर प्रकाशित खबर के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है। मामले को लेकर उच्च कार्यालय के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने जांच दल गठित किया है। अब जांच टीम विद्यालय में वर्ष 2024…

Read More

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व मितानिन सम्मानित, संतुलित आहार और बच्चों के समग्र विकास पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी छुरा (गंगा प्रकाश)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम कुटेना के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1, 2, 3 एवं 4 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में पोषण जागरूकता, बच्चों के समग्र विकास और गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। आयोजन के दौरान लगाई गई पोषण प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।…

Read More

1990 से 2019 और फिर 2020 के राजस्व रिकॉर्ड का हवाला, सीमांकन पंचनामा नहीं बनने और अलग-अलग जांच रिपोर्टों को लेकर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल; 2026 में सीएम हेल्पलाइन तक पहुंचा मामला गरियाबंद/देवभोग (गंगा प्रकाश)। एक कृषि भूमि का नामांतरण… राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज अलग-अलग नाम… पुलिस जांच में सामने आया एक अलग दावा… और इसके बाद तैयार हुईं जांच रिपोर्टों को लेकर उठते सवाल। गरियाबंद जिले के देवभोग तहसील से जुड़ा जमीन नामांतरण का एक मामला अब शिकायतों के कई पड़ाव पार कर सीएम हेल्पलाइन और कलेक्टर जनदर्शन तक पहुंच चुका है। शिकायतकर्ता ने कलेक्टर गरियाबंद, एसडीएम देवभोग और तहसीलदार…

Read More

निजी कृषि भूमि डूबान क्षेत्र में जाने का दावा, हक के लिए वर्षों से भटक रहे किसान; शासन-प्रशासन से दस्तावेजों की जांच कर मुआवजा दिलाने की मांग ओमप्रकाश रजक बकावंड(गंगा प्रकाश)। विकासखंड बकावंड के ग्राम बकावंड, हल्का नंबर 24, तहसील बकावंड स्थित अमरीगुड़ा तालाब निर्माण से प्रभावित किसानों का मुआवजे का मामला करीब तीन दशक बाद भी लंबित होने का दावा किया जा रहा है। किसानों के अनुसार तालाब निर्माण के दौरान उनकी निजी कृषि भूमि डूबान क्षेत्र में चली गई थी। उस समय क्षेत्र अविभाजित मध्यप्रदेश का हिस्सा था। वर्षों बीत जाने के बाद भी संबंधित किसानों को उनकी भूमि…

Read More

पीएम श्री अकलवारा प्राथमिक विद्यालय के अभिलेखों पर उठे सवाल, मिस्त्री चार्ज से लेकर सीमेंट-रेत और वाहन किराये तक जांच की मांग छुरा (गंगा प्रकाश)। विकासखंड छुरा के ग्राम अकलवारा स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में वर्ष 2024 के दौरान किए गए विभिन्न भुगतानों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उपलब्ध बिल-वाउचर एवं कैशबुक में दर्ज प्रविष्टियों के आधार पर आरोप है कि कई मदों में भुगतान तो दर्ज है, लेकिन खरीदी गई सामग्री का वास्तविक उपयोग किस कार्य में हुआ, कार्य की स्वीकृति किस स्तर से मिली और संबंधित कार्य में श्रम भुगतान का स्पष्ट रिकॉर्ड क्या है—इन…

Read More