Author: प्रकाश कुमार यादव
खेमेंद सिंह ठाकुर बीजापुर (गंगा प्रकाश)। जिले के भैरमगढ़ स्थित पातरपारा में 199 वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा 9 अप्रैल 2026 को ‘शौर्य दिवस’ बड़े ही गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। यह आयोजन 1965 में गुजरात के कच्छ के रण स्थित सरदार पोस्ट पर प्रदर्शित अद्वितीय वीरता की स्मृति में किया गया, जिसने बल के गौरवशाली इतिहास को एक बार फिर जीवंत कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप-महानिरीक्षक (DIG) बी.एस. नेगी रहे, जबकि उनके साथ कमांडेंट आनंद मलिक, सहायक कमांडेंट अशोक कुमार (रेंज बीजापुर), एडजुटेंट ईश्वर चंद्र शर्मा एवं सहायक कमांडेंट जुगल किशोर माहापात्रा सहित…
कृष्णा दीवान धमतरी (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे “गांव चलो–बस्ती चलो अभियान” के तहत गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को बेलरगांव मंडल के आदर्श ग्राम पंचायत बिरगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वृहद जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर पार्टी की रीति-नीति एवं अंत्योदय के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला धमतरी के उपाध्यक्ष अकबर कश्यप ने केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। वहीं मंडल अध्यक्ष ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में आमजन की भागीदारी…
बचेली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जानलेवा हमले का आरोपी सलाखों के पीछे साहिल गुप्ता दंतेवाड़ा/बचेली (गंगा प्रकाश)। शराब के नशे में हुए विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब एक आरोपी ने लोहे के एंकल से दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बचेली पुलिस ने आरोपी जोगा राम कुंजाम (32 वर्ष) निवासी बड़ेपारा वार्ड क्रमांक 04 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 08 अप्रैल को रेलवे कॉलोनी निवासी मनीष महानंद अपने मित्र कार्तिक के साथ शराब लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान ईंटा…
कृष्णा दीवान धमतरी(गंगा प्रकाश)। दो माह पूर्व पिकनिक के दौरान युवक पर चाकू से हमला कर फरार हुए आरोपी को करेलीबड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 फरवरी 2026 को ग्राम बुडेनी निवासी त्रिभुवन साहू (25 वर्ष) अपने साथियों के साथ पैरी नदी रेत घाट में पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान गांव का ही त्रिलोकी साहू वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मुर्गा-शराब के लिए जबरन पैसे मांगने लगा। गांव-गांव पहुंचेगी…
नाबार्ड की पहल से ग्रामीणों को मिलेगी आर्थिक समझ, वित्तीय साक्षरता वैन को हरी झंडी साहिल गुप्ता दंतेवाड़ा, (गंगा प्रकाश)। ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, आंवराभाठा को वित्तीय साक्षरता वैन प्रदान की। इस वैन के माध्यम से अब गांव-गांव जाकर लोगों को बैंकिंग सेवाओं, बचत, ऋण, बीमा और डिजिटल भुगतान की जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आदिवासी ध्रुव गोंड समाज का न्योता, 11 अप्रैल को गट्टासिल्ली में 70वीं महासभा इस अवसर पर कॉर्पोरेट ऑफिस रायपुर से…
कृष्णा दीवान धमतरी (गंगा प्रकाश)। तहसील नगरी के आदिवासी ध्रुव गोंड समाज द्वारा 70वीं वार्षिक महासभा एवं महाधिवेशन 2026 का आयोजन 11 अप्रैल को गौरव ग्राम गट्टासिल्ली स्थित पुराने मंडी प्रांगण एवं रीपा भवन में किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समाज में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। महासभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को विशेष आमंत्रण दिया गया है। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास पहुंचकर आमंत्रण सौंपा। इसके साथ ही वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री को भी कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया गया।…
कृष्णा दीवान धमतरी(गंगा प्रकाश)। जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 26,160 रुपये नगद, मोबाइल फोन और सट्टा सामग्री जब्त की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने विशेष सट्टा विरोधी अभियान चलाते हुए शहर के अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर सट्टा संचालित करते तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की विभिन्न…
रमेश दास महंत सक्ती/सलनी (गंगा प्रकाश)। सक्ती जिले के तहसील भोथिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलनी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने न केवल पंचायती राज की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और शासकीय संपत्तियों की सुरक्षा को भी दांव पर लगा दिया है। आरोप है कि “शासकीय बड़े झाड़ के जंगल” की सुरक्षित भूमि पर एक निजी महाविद्यालय, कालिंद्री तिलकराम चंद्रा महाविद्यालय, का संचालन किया जा रहा है। नियमों को ताक पर रखकर ‘निजी लाभ’ का खेल स्थानीय नागरिकों द्वारा ग्राम पंचायत सचिव को सौंपे गए एक कड़े आवेदन पत्र ने इस विवाद को…
रमेश दास महंत रायगढ़(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर के निर्देश में जिले में कृषि विभाग द्वारा उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। आज गठित जिला निगरानी दल ने विकासखंड पुसौर में विभिन्न उर्वरक विक्रय केंद्रों पर छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान प्रधान ट्रेडर्स, पुसौर में 5 टन सिंगल सुपर फास्फेट तथा अग्रवाल खाद भंडार, पुसौर से 9.225 टन नीम लेपित यूरिया बिना पीओएस स्टॉक के पाए जाने पर कुल 14.225 टन उर्वरक जब्त किया गया। कोड़ेबेड़ा के ग्रामीणों ने मनाया जल उत्सव ,लिया जल संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प जब्त सामग्री को कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इसी…
खेमेंद सिंह ठाकुर जगदलपुर( गंगा प्रकाश)। जिले के विकासखण्ड लोहंडीगुड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोड़ेबेड़ा के आश्रित ग्राम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन के तहत जल उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में सरपंच श्री डुलबन्धु कश्यप, सचिव श्री रतिराम यादव, स्थानीय पंचों, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों सहित महिला जल वाहिनी के सदस्यों और बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने सहभागिता कर जल संरक्षण के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने स्थानीय लोगों को जल की महत्ता समझाते हुए इस बात पर विशेष जोर दिया कि साफ जल…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
