Author: प्रकाश कुमार यादव

पदोन्नति, वरिष्ठता सूची, समयमान वेतनमान, एनपीएस राशि, पंचायत चुनाव मानदेय और विश्वविद्यालयीन परीक्षा अनुमति सहित कई मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला गरियाबंद के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष कुमेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लंबे समय से लंबित प्रशासनिक एवं सेवा संबंधी मामलों के कारण जिले के हजारों शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। यदि इन समस्याओं का समय पर निराकरण किया जाए तो शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और शिक्षा व्यवस्था भी…

Read More

अकलतरा के तरौद चौक के पास हादसा, टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार; घायलों को बिलासपुर किया गया रेफर सत्येन्द्र बंजारे जांजगीर-चांपा (गंगा प्रकाश)। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-49 (NH-49) पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दुर्घटना को अंजाम देने वाला अज्ञात ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, अकलतरा के तरौद चौक से करीब 100 मीटर आगे जांजगीर की ओर एक हीरो स्प्लेंडर…

Read More

ग्रामीणों ने रोजगार और मूलभूत सुविधाओं के वादे पूरे नहीं होने का लगाया आरोप, विधायक विक्रम मंडावी ने उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई यदिंद्रन नायर बीजापुर (गंगा प्रकाश)। बीजापुर-सुकमा सीमा पर स्थित ग्राम तुमलपाड़ में संचालित कथित गिट्टी क्रशर प्लांट और BRO (बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन) की सड़क निर्माण परियोजना को लेकर गंगा प्रकाश द्वारा प्रकाशित खोजी पड़ताल के बाद अब यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर सुर्खियों में आ गया है। पहले गंगा प्रकाश ने सड़क निर्माण कार्य, क्रशर प्लांट, गिट्टी के उपयोग, परियोजना स्थल पर सूचना बोर्ड नहीं होने, विभागीय निगरानी और निर्माण कार्य की पारदर्शिता पर कई…

Read More

भूषण सेठिया सुकमा (गंगा प्रकाश)। सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत इंजराम के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे स्थित एक किराना दुकान में जा घुसा। अचानक हुई इस घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हादसे में एक महिला और एक मासूम बच्ची घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर (क्रमांक CG13LA5311) तेज गति से आ रहा था। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते ट्रेलर सीधे सड़क किनारे स्थित किराना दुकान में जा घुसा। दुर्घटना के समय दुकान के…

Read More

117 निर्माण कार्य निरस्त, 3.34 करोड़ की वसूली प्रक्रिया, 3.84 करोड़ वेतन विवाद, तत्कालीन प्रभारी सहायक आयुक्त एवं अपर कलेक्टर नवीन कुमार भगत जांच के घेरे में सहायक ग्रेड-3 आशीष मिश्रा की पदस्थापना पर भी उठे सवाल गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले में आदिवासी विकास विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं में सामने आई अनियमितताओं ने जिले के प्रशासनिक तंत्र को कठघरे में खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, विद्यालयों में शौचालय निर्माण, आश्रम-छात्रावासों में स्वीकृत पदों से अधिक नियुक्तियां तथा विभागीय कार्यालय में कर्मचारियों की पदस्थापना को लेकर एक के बाद एक सामने आ रहे सरकारी आदेश,…

Read More

सेवा, श्रद्धा और समर्पण का अनूठा संगम सावन के प्रत्येक रविवार युवा समिति निभा रही मानव सेवा का संकल्प, दूर-दराज से पहुंचे कांवड़ियों ने सराहा अनुशासित आयोजन गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। सावन मास में भगवान भोलेनाथ की भक्ति के साथ सेवा और समर्पण की मिसाल यदि कहीं साकार रूप में दिखाई देती है, तो वह गरियाबंद के प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ धाम में है। यहां श्री भूतेश्वरनाथ युवा भंडारा समिति द्वारा लगातार सातवें वर्ष सावन के प्रत्येक रविवार को हजारों श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के लिए विशाल निशुल्क भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धा, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा की भावना से प्रेरित यह…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार को गरियाबंद प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था, बिजली बिल बढ़ोतरी, कश्मीर में छत्तीसगढ़ के मजदूरों की हत्या, भाजपा की आंतरिक स्थिति और किसानों-युवाओं के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरते हुए प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया। दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में प्रशासनिक आतंकवाद की स्थिति बन गई है। अधिकारी जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद…

Read More