Author: प्रकाश कुमार यादव
तीन दिन के अंतराल में फिर पहुंची शिकायत, ग्रामीणों ने मांगी FIR; पुलिस बोली—वीडियो और मौके की जांच के बाद खुलेगा पूरा राज बलरामपुर (गंगा प्रकाश)। चंदौरा में एक मृत बैल के मांस को लेकर शुरू हुआ मामला अब गौ-हत्या के आरोप तक पहुंच गया है। 23 सितंबर को सामने आए मामले के बाद 26 सितंबर को ग्रामीणों ने दोबारा चौकी रनहत पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। शिकायत के साथ कथित वीडियो साक्ष्य का हवाला देते हुए ग्रामीणों ने आरोपियों की पहचान कर FIR दर्ज करने और तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस जांच पर सबकी निगाहें टिक…
बाढ़ प्रभावित इलाकों में विधायक रोहित साहू और कलेक्टर रणवीर शर्मा ने संभाला मोर्चा, राहत-बचाव की तैयारियों का लिया जायजा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। लगातार हो रही बारिश के बीच गरियाबंद जिले में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। राजिम से लेकर मैनपुर के आदिवासी अंचलों तक प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इसी बीच राजिम विधायक रोहित साहू और कलेक्टर रणवीर शर्मा ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर राहत एवं बचाव की तैयारियों की समीक्षा की। राजिम क्षेत्र में विधायक रोहित साहू ने नगर…
एक मंच से स्वास्थ्य, सड़क और सुविधाओं की सौगात; विधायक रोहित साहू बोले—गांव-गांव विकास पहुंचाना मेरा संकल्प छुरा (गंगा प्रकाश)। आसमान से बरस रही मूसलाधार बारिश के बीच शुक्रवार को ग्राम अमलोर में विकास की ऐसी तस्वीर देखने को मिली, जिसने ग्रामीणों का उत्साह बढ़ा दिया। गणेशोत्सव के अवसर पर आयोजित विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू ने उपस्वास्थ्य केंद्र और सीसी रोड का भूमिपूजन किया, वहीं टीना शेड का लोकार्पण कर ग्रामीणों को कई नई सौगातें दीं। बारिश के बावजूद कार्यक्रम में ग्रामीणों की बड़ी मौजूदगी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरा अध्यक्ष…
जगदलपुर से नगरनार तक प्रशासन अलर्ट, बच्चों-महिलाओं और बुजुर्गों की हुई जांच: जरूरतमंदों को बांटी गईं दवाइयां ओमप्रकाश रजक जगदलपुर (गंगा प्रकाश)। बस्तर में लगातार बारिश के बीच कई इलाकों में बने बाढ़ जैसे हालात ने प्रशासन के सामने एक और चुनौती खड़ी कर दी है। जलभराव के कारण घरों से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाए गए लोगों के बीच अब मौसमी बीमारी और संक्रमण का खतरा न बढ़े, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने राहत शिविरों का रुख कर लिया है। जगदलपुर से लेकर नगरनार तक बनाए गए राहत शिविरों में स्वास्थ्य दल पहुंचकर प्रभावित लोगों की जांच कर रहे हैं…
चिरायु टीम की नजर पड़ी तो खुली इलाज की राह, एम्स रायपुर में कॉकलियर इम्प्लांट के बाद सुनने लगी बस्तर की मासूम ओमप्रकाश रजक जगदलपुर (गंगा प्रकाश। कभी दुनिया की आवाजों से अनजान रहने वाली पांच वर्षीय परिक्रमा साहू की जिंदगी में अब हर दिन नई ध्वनियां लेकर आता है। घर में माता-पिता की आवाज, आसपास की हलचल और स्कूल में बच्चों की चहचहाहट—आज वह सब सुन सकती है। जन्म से सुनने और बोलने की क्षमता से वंचित रही परिक्रमा अब स्कूल जाने लगी है। यह बदलाव राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित ‘चिरायु’ टीम, जिला शीघ्र हस्तक्षेप इकाई…
देवभोग में सुनील इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पास हादसा, 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया; बुजुर्ग की हालत गंभीर देवभोग (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले में पिछले करीब 80 घंटे से जारी मूसलाधार बारिश के बीच शुक्रवार शाम देवभोग में एक सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। शाम करीब 7 बजे सुनील इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पास तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पर जा रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे में बुजुर्ग और बाइक चालक दोनों को चोटें आई हैं। घटना की…
सराईभदर में चार फीट पानी के बीच फंसी 50 यात्रियों से भरी बस, बाहर निकलने को मची जद्दोजहद; पुलिस और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। बारिश के बीच सराईभदर के पास शुक्रवार को कुछ पल ऐसे आए, जब यात्री बस में सवार करीब 50 लोगों की सांसें थम गईं। चारों तरफ पानी का तेज बहाव और बीच में फंसी यात्रियों से भरी बस… हर किसी की नजर मदद के लिए सड़क की ओर थी। तभी पुलिस जवानों और ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला और रस्सी को सहारा बनाकर एक-एक यात्री को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। बताया…
मीडिया प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए प्रकाश कुमार यादव, बोले—अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे अधिकार और योजनाओं की जानकारी रायपुर/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ में संगठन के विस्तार और मानवाधिकार संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में पत्रकार एवं संपादक प्रकाश कुमार यादव को फाउंडेशन के मीडिया प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेशभर से शुभकामनाएं मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह प्रधान के नेतृत्व में संगठन द्वारा लोगों को उनके…
CG: संगठन में मिली नई जिम्मेदारी, अब मानवाधिकार की आवाज को देंगे धार… चंद्रहास निषाद बने शहर अध्यक्ष
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक विस्तार के क्रम में गरियाबंद के चंद्रहास निषाद को मीडिया प्रकोष्ठ में शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की ओर से यह नियुक्ति उनके सामाजिक सेवा भाव और मानव हित से जुड़े कार्यों के प्रति सक्रियता को देखते हुए किए जाने की बात कही गई है। ð जरूर पढ़ें: नदियों में बढ़ा उफान, जलाशयों के गेट खुले… गरियाबंद में बारिश ने बढ़ाई चिंता! अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह यादव के नेतृत्व में संगठन का विस्तार देशभर में किया जा रहा है। संगठन का उद्देश्य लोगों को…
अमलीपदर के बाहरापारा में रेस्क्यू ऑपरेशन, बच्चों-महिलाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित निकाला; नदीपारा में 12 लोगों का भी रेस्क्यू गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब ग्रामीण इलाकों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। नदी-नालों के उफान पर आने से कई गांवों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। अमलीपदर क्षेत्र के बाहरापारा में सूखा नदी का पानी बस्ती में घुसने से हालात बिगड़ गए। देखते ही देखते पानी ने पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया और बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों समेत 16 लोग बाढ़ के बीच फंस गए। सूचना के…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
