नई दिल्ली:दिलीजत दोसांझ की फिल्म सरदार जी-3 इस वक्त खबरों में छाई हुई है और वजह हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर. जैसे ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक अलग ही गुस्सा देखने को मिला. लोग हानिया आमिर के इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी नराज थे और इसका गुस्सा सीधे दिलजीत दोसांझ पर उतार रहे थे. इंटरनेट यूजर्स का कहना था कि एक तरफ ये एक्टर्स भारत के खिलाफ जहर घोलते हैं. गलत बात करते हैं और हमारे लोग इन्हें काम दे रहे हैं.

रोनाल्डो ने किया बड़ा करार, पैसों की बरसात; हर साल मिलेंगे 2000 करोड़ रुपए और प्राइवेट जेट का खर्च

सोशल मीडिया रिएक्शन्स के बीच सेलेब्स जैसे पंजाबी सिंगर बी प्राक और मीका सिंह ने भी उनपर सवाल उठाए. मीका का कहना था कि गलती किसी से भी हो जाती है अगर दिलजीत माफी मांगें तो हम उन्हें माफ कर देंगे. अब इस मामले में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का बयान सामने आया है.

CG News – मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, पत्र जारी कर दी धमकी

सोनाक्षी ने कहा, क्या वे भारतीय एक्टर्स को वहां काम करने की इजाजत देते हैं. मैं अपने देश के साथ खड़ी हूं और यहां जो भी फैसले लिए जाते हैं मैं हमेशा उन्हें सपोर्ट करूंगी. बता दें कि सरदार जी 3 का ट्रेलर रविवार 22 जून को रिलीज किया गया था. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर के अलावा नीरू बाजवा भी लीड रोल में हैं. फिल्म को लेकर एक अपडेट ये भी है कि सरदार जी 3 पाकिस्तान में भी रिलीज की जाएगी. फिल्म की रिलीज डेट 27 जून 2025 बताई जा रही है.


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version