FIH Pro League: भारतीय महिला हॉकी टीम को एफआईएच प्रो लीग के मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके बाद भी 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। शुरुआत में भारतीय टीम 0-3 से पीछे चल रही थी, फिर भारतीय प्लेयर्स ने दमदार वापसी की, लेकिन मैच का नतीजा नहीं बदल पाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए कोर्टनी शोनेल (16वें मिनट), लेक्सी पिकरिंग (26वें मिनट) और टैटम स्टीवर्ट (35वें मिनट) ने गोल किए। वहीं भारत के लिए दीपिका और नेहा ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किए।

ट्रंप ने फिर दी ईरान को चेतावनी, बोले ‘अमेरिका पर हमला हुआ तो ऐसा जवाब देंगे जो सोचा नहीं होगा’

पहले क्वार्टर में दोनों में से किसी ने भी नहीं किया गोल

पहले क्वार्टर में भारत और ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कोई भी प्लेयर गोल नहीं कर पाई। ऑस्ट्रेलिया ने अटैक करने के कई प्रयास किए, लेकिन भारत के डिफेंस ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। नौवें मिनट में ऑस्ट्रेलिया को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारत ने उसका अच्छी तरह से बचाव किया। इसके बाद 13वें मिनट में ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर एलीशा पावर ने शानदार बचाव करके भारत के प्रयासों को नाकाम किया।

जामुन खाते समय न करें ये गलतियां, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान, जानें किन चीजों से करें परहेज़

दूसरे क्वार्टर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हासिल कर ली बढ़त

जब पहले क्वार्टर में ऑस्ट्रेलियाई टीम के गोल करने के सभी प्रयास विफल हो गए। इसके बाद उसने दूसरे क्वार्टर में शानदार वापसी की। कोर्टनी शोनेल ने दूसरा क्वार्टर शुरू होने के एक मिनट बाद ही गोल कर दिया। इसके 10 मिनट बाद ऑस्ट्रेलिया ने पिकरिंग के गोल से अपनी बढ़त दोगुनी कर दी और हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। तीसरे क्वार्टर के पांच मिनट बाद आस्ट्रेलिया को पेनाल्टी कॉर्नर मिला था।

भारत के पास था बराबरी का मौका

ऑस्ट्रेलिया के लिए टैटम स्टीवर्ट ने बिना कोई गलती किए अपनी टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी। अंतिम क्वार्टर भारत के नाम रहा और अपने पहले पेनाल्टी कॉर्नर से अंतर को कम किया, जिसे दीपिका ने बड़े ही शानदार तरीके से गोल में बदला। भारत ने जल्द ही लगातार दो और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन दोनों ही बेकार गए। अंतिम हूटर से आठ मिनट पहले, भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला और इस बार नेहा ने रिबाउंड से गोल किया। मैच समाप्त होने से दो मिनट पहले भारत के पास पेनाल्टी कॉर्नर पर बराबरी का मौका था लेकिन वह चूक गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version