मिलन राय

कोंडागांव (गंगा प्रकाश)। जिले के अनंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मालगांव के वार्षिक मेला में अवैध जुआ संचालन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी सहित जुआ खेलने की सामग्री भी बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 07 अप्रैल 2026 को थाना अनंतपुर पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मालगांव मेला स्थल के टेकरी के पास कुछ लोग खुडखुडिया नामक जुआ खेल रहे हैं और अन्य लोगों से पैसे लगवाकर जुआ खिला रहे हैं।

कैडर डेवलपमेंट से मजबूत होगा श्रमिक संगठन MMWU-INTUC की दूरदर्शी पहल, श्रमिकों में जागरूकता का संचार

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को जुआ खेलाते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अरविंद नेताम (30 वर्ष) और नीलु सोरी (24 वर्ष), दोनों निवासी मालगांव, थाना अनंतपुर, जिला कोंडागांव बताया।

पुलिस ने मौके से 06 नग खुडखुडिया गोटा, 01 नग झंडा-मुंडा चार्ट, 01 टोकनी, 01 प्लास्टिक चटाई तथा फड़ से 970 रुपये जब्त किए। साथ ही आरोपी अरविंद नेताम के पास से 200 रुपये भी बरामद किए गए। इस प्रकार कुल 1170 रुपये की नगदी जब्त की गई।

भव्यता और आस्था के संग संपन्न हुआ चिकटराज देव मंडई मेला, समिति ने सभी सहयोगियों का जताया आभार

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 03 के तहत अपराध क्रमांक 12/2026 दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र मरकाम, छबीलाल कोर्राम, श्यामसिंह मरकाम सहित थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस द्वारा मेले व सार्वजनिक स्थलों में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version